IMG-LOGO

नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण 11 जुलाई को

Posted on: 2026-07-08
IMG
नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण 11 जुलाई को

कोंडागांव, 08 जुलाई । उच्च प्राथमिक विद्यालय बुडरापारा में बाल कैबिनेट के चुनाव का सफल आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना था। यह चुनाव स्कूल में पूरी तरह वास्तविक चुनाव की कार्यवाही पर कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ मतदान किया।


नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई को शुरू हुई थी और 3 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रचार किया गया। मतदान आज 7 जुलाई को हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने पसंदीदा निर्णयों को चुना। मतगणना के बाद महेश्वरी को प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा कृष्णा शिक्षा मंत्री, चहल वित्त मंत्री, सुयश खेल मंत्री, सुनीता कानून एवं सुरक्षा मंत्री, भविशा स्वास्थ्य मंत्री, दीपक पर्यावरण मंत्री, समीर कृषि मंत्री, मनीष पोषण मंत्री और राज संचार मंत्री बने।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की प्रक्रिया से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे मतदान का महत्व समझते हैं। इस आयोजन में शिक्षकों ममता ठाकुर, बिलकिस खान और विनोद कुमार मरकाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट का शपथ ग्रहण 11 जुलाई को बेगलेस डे के मौके पर होगा।

Tags: