IMG-LOGO

कलेक्टर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उप स्वास्थ्य केन्द्र बरौदा का निरीक्षण

Posted on: 2026-07-02
IMG
कलेक्टर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर व उप स्वास्थ्य केन्द्र बरौदा का निरीक्षण

रायपुर, 02 जुलाई । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज गुरुवार को धरसींवा विकासखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं दवाइयों को परखा और एक्सपायरी दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने बरसात के पूर्व अस्पताल भवनों का भी निरीक्षण किया तथा परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता चंद्राकर, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जनपद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी, धरसींवा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: