IMG-LOGO

ऋण मुक्त होने पर दिव्यांग जनों का किया गया सम्मान

Posted on: 2026-06-30
IMG
ऋण मुक्त होने पर दिव्यांग जनों का किया गया सम्मान

गरियाबंद  दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने जिले के प्रवास के दौरान दिव्यांग जनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने इस दौरान निगम से ऋण प्राप्त कर सफलतापूर्वक ऋण की पूर्ण अदायगी करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया। इनमें ताम्रध्वज साहू, धर्मेन्द्र उईके, अंबिका शर्मा, कल्पना भोसले शामिल है। कावड़िया ने सभी ऋणमुक्त हितग्राहियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य लाभार्थियों को भी समयबद्ध ऋण अदायगी कर ऋणमुक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

राज्य शासन एवं दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। निगम की विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस दौरान कलेक्टर बी.एस. उईके ने ऋण मुक्त हुए हितग्राहियों को बधाई देते हुए उन्हे आगामी भविष्य में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने अन्य साथी जो दिव्यांगजन ऋण राशि जमा नही कर रहे है, उन्हे भी ऋण राशि जमा कर ऋणमुक्ति होने की अपील की।

Tags: