IMG-LOGO

भारत के हस्तक्षेप के बाद पेरिस में चंडीगढ़ के विरासत फर्नीचर की नीलामी रुक गई।

Posted on: 2026-06-25
IMG
भारत के हस्तक्षेप के बाद पेरिस में चंडीगढ़ के विरासत फर्नीचर की नीलामी रुक गई।

फ्रांस में भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद पेरिस में चंडीगढ़ की विरासत फर्नीचर की नीलामी रोक दी गई है। प्रसिद्ध स्विस वास्तुकार और फर्नीचर डिजाइनर पियरे जेनरट द्वारा डिजाइन की गई दो आर्मचेयर की नीलामी आज होनी थी। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इन वस्तुओं को नीलामी से हटा लिया गया है।
 
प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों के बाद की गई है, जिन्होंने संस्कृति विभाग को मंत्रालय के साथ इस मुद्दे को उठाने और तत्काल राजनयिक हस्तक्षेप की मांग करने के लिए कहा था।
चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की बहुमूल्य विरासत धरोहरों की सुरक्षा में समय पर सहयोग देने के लिए विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। साथ ही, प्रशासन ने इन वस्तुओं के सत्यापन, पुनर्प्राप्ति और स्वदेश वापसी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Tags: