IMG-LOGO

कोंडागांव में 19 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा

Posted on: 2026-06-16
IMG
कोंडागांव में 19 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा

कोंडागांव, 16 जून । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला कोंडागांव कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा आयोजित मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। कुल 24 रिक्त पदों में सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड स्टाफ, सेल्स गर्ल्स, सेल्स बॉय एवं हेल्पर के पद शामिल हैं। रोजगार मेले में दंतेश्वरी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड और सुमित बाजार कोंडागांव भाग लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को कोंडागांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से स्नातक तक निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पंजीयन लाना होगा।

Tags: