रायपुर 16 मई । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज शनिवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका मंडला में आयोजित \'आदि उत्सव-2026\' कार्यक्रम में शामिल होंगे। \'दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका आज एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे \'आदि उत्सव-2026\' कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत राज्यपाल दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे। भोजन एवं विश्राम के बाद वे शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए रवाना होंगे।