अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की। दोनों पक्षों ने रणनीतिक सहयोग और आपसी हितों के समर्थन में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व में नवीनतम घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्रीय घटनाक्रमों के क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता पर गंभीर प्रभावों के साथ-साथ उनसे निपटने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा की।
इस बीच, ईरान में संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति के बीच, कतर ने कल ईरान के आईआरजीसी से संबद्ध एक सशस्त्र समूह की बुबियान द्वीप में घुसपैठ की निंदा की।