केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्व श्रम दिवस के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। श्रम सुधारों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और नए श्रम कानूनों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित, गरिमामय और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।