बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा, कुसुम बाई को मिली राहत
Posted on:
2026-04-30
बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा, कुसुम बाई को मिली राहत
धमतरी, 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। कुरूद विकासखंड के चरमुडिया गांव की कुसुम बाई ने इस योजना से लाभ लेकर अपने परिवार को आर्थिक संकट से उबारा है।
बढ़ते बिजली बिल के बोझ से परेशान परिवार को योजना के तहत बड़ी राहत मिली। कुल बकाया 37,070 रुपये में से 28,640 रुपये की छूट प्रदान की गई, जबकि सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया गया। शेष राशि आसान किस्तों में जमा कर बकाया समाप्त कर लिया गया।
योजना का प्रभाव पूरे कुरूद क्षेत्र में देखा जा रहा है, जहां सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने बकाया का निराकरण किया है। जिले में भी हजारों हितग्राही योजना से जुड़कर राहत पा रहे हैं। यह योजना बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही है, जिसमें 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट और अधिभार माफी दी जा रही है। बिजली बिल समाधान योजना न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को नई शुरुआत का अवसर भी प्रदान कर रही है।