वजन घटाने के लिए सलाद खाना एक आसान और हेल्दी तरीका है. सलाद में कम कैलोरी और ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, जिससे शरीर को जरूरी विटामिन और फाइबर मिलता है. ककड़ी, टमाटर, गाजर, पालक, अंकुरित दालें और फल मिलाकर आप स्वादिष्ट सलाद बना सकते हैं. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. अगर आप रोज अपने भोजन में सलाद शामिल करते हैं, तो धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि सलाद में ज्यादा नमक या भारी सॉस न डालें, ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके.
ककड़ी, टमाटर, प्याज, नींबू रस, काला नमक, थोड़ा भुना जीरा पाउडर को मिला लें. सबसे पहले ककड़ी, टमाटर और प्याज को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बाउल में सबको मिलाएं. ऊपर से नींबू रस, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. यह सलाद पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. गर्मी में खास फायदेमंद है और वजन घटाने में मदद करता है.
अंकुरित मूंग या चना, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू रस, में थोड़ा चाट मसाला को अंकुरित दाल को हल्का उबाल सकते हैं या कच्चा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और ऊपर से नींबू रस व चाट मसाला मिलाएं. यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है. इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है.
सेब, पपीता, केला, अनार, थोड़ी काली मिर्च, शहद में सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें एक बाउल में डालकर हल्की काली मिर्च छिड़कें. चाहें तो थोड़ा शहद मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं. यह मीठा और हेल्दी दोनों होता है. इससे मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल होती है और शरीर को विटामिन्स मिलते हैं.
ग्रीन सलाद बनाने क लिए पालक के पत्ते, खीरा, शिमला मिर्च, गाजर, नींबू रस, थोड़ा ऑलिव ऑयल चाहिए. सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें. एक बाउल में मिलाएं और ऊपर से नींबू रस व थोड़ा ऑलिव ऑयल डालकर टॉस करें. फाइबर से भरपूर यह सलाद पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर से अतिरिक्त फैट कम करने में मदद करता है.
उबला हुआ काबुली चना या काला चना, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू, हरा धनिया को मिला सकते हैं. उबले हुए चने में कटी सब्जियां मिलाएं. ऊपर से नींबू रस, हल्का नमक और धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह सलाद प्रोटीन और फाइबर दोनों से भरपूर है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है.