IMG-LOGO

संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई 'आखरी सवाल' की कहानी: अभिजीत वारंग

Posted on: 2026-04-29
IMG
संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई 'आखरी सवाल' की कहानी: अभिजीत वारंग

मुंबई । संजय दत्त स्टारर \'आखरी सवाल\' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं। इसकी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा थी और फिर मेकर्स ने हनुमान जयंती पर फिल्म का टीज़र रिलीज किया, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास की ऐसी झलक दिखाई गई जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। जहाँ हर कोई फिल्म का इंतज़ार कर रहा है, वहीं डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने \'आखरी सवाल\' की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय दत्त के रिएक्शन के बारे में बताया है।

\'
आखरी सवाल\' की स्क्रिप्ट पर संजय दत्त के रिएक्शन को साझा करते हुए डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग ने कहा, “जब संजय ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो वो तुरंत इससे जुड़ गए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय इतिहास का वो अनकहा अध्याय है जिसे बताया जाना बहुत जरूरी है। उनका मानना था कि यह कहानी हमारे देश की उन सबसे महत्वपूर्ण कहानियों में से एक है जिसे अब तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया है।”



\'
आखरी सवाल\' का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा पेश की गई इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Tags: