IMG-LOGO

काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा बरकरार है।

Posted on: 2026-04-25
IMG
काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा बरकरार है।

मिस्र के काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर शूटिंग विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों ने आज स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में शम्भावी श्रवण क्षीरसागर और दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत फिलहाल चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

Tags: