IMG-LOGO

एक बार कार या प्लेन खरीदा तो 100 साल देंगे सफर का मजा, इंजीनियरों ने कलपुर्जों को ही बना दिया अजूबा मैकेनिक

Posted on: 2026-04-18
IMG
एक बार कार या प्लेन खरीदा तो 100 साल देंगे सफर का मजा, इंजीनियरों ने कलपुर्जों को ही बना दिया अजूबा मैकेनिक

नई दिल्ली: इंजीनियरों की एक टीम ने कमाल कर डाला है। उन्होंने एक ऐसी चीज बना डाली है, जो खुद ही अपना इलाज कर लेती है। अमेरिका के इंजीनियरों की इस टीम ने ऐसा फाइबर कंपोजिट बनाया है, जिसमें गजब की हीलिंग क्षमता है। इससे कलपुर्जों के किसी भी क्षतिग्रस्त हिस्से की 1,000 से ज्यादा बार खुद ही मरम्मत हो सकेगी। खास बात यह है कि इस अजूबा चीज से कारों, विमानों, अंतरिक्ष यानों या विंड टर्बाइंस की उम्र 100 साल से ज्यादा बढ़ जाएगी।

यह अजूबा चीज बढ़ा सकती है कलपुर्जों की उम्र

Ecoticias पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी इंजीनियरों की एक टीम ने ये फाइबर कंपोजिट बनाया है। प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान इस सामग्री ने बार-बार डीलेमिनेशन नामक एक सामान्य खराबी की मरम्मत की और शोधकर्ताओं का अनुमान है कि यह सामान्य कंपोजिट के जीवनकाल को कुछ दशकों से बढ़ाकर सदियों तक कर सकता है।

आखिर इस जादुई चीज का नाम क्या है

  • इस जादुई चीज का नाम है-फाइबर रीएन्फोर्स्ड पॉलीमर। ये बहुत हल्की होने के साथ बेहद ताकतवर होती है। इसका इस्तेमाल विमानों, कारों, विंड टर्बाइंस और अंतरिक्षयान के कलपुर्जे बनाने में होता है।
  • यानी, आने वाले समय में विमान, कारें, स्पेसक्रॉफ्ट वगैरह खुद ही अपनी मरम्मत कर लिया करेंगी। इस प्रक्रिया को इंटरलैमिनटर डिलैमिनेशन कहा जाता है। यह किसी भी टूट-फूट या दरार को आसानी से भरकर पहले जैसी हो जाएगी।

कलपुर्जों की खराबी को ठीक करते हैं हीलिंग कंपोजिट्स

  • इस रिसर्च के प्रमुख लेखक जैक त्यूरीसेक कहते हैं कि ये कंपोजिट्स परंपरागत से ज्यादा जटिल होते हैं। ये टूट-फूट से बचाते हैं और ये बार-बार उस कलपुर्जे में हो रही टूट-फूट को ठीक करते रहते हैं।
  • यही इनकी खूबी है। इस हीलिंग प्रॉसेस में थ्रीडी का इस्तेमाल होता है और थर्मोप्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। यही थर्मोप्लास्टिक हीलिंग एजेंट जो टूटी हुई दरारों और कलपुर्जों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को भरती रहती है।

90 साल ये जादुई चीज दे रही थी बड़ी चुनौती

इस रिसर्च के एक और लेखक और अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में सिविल एंड एन्वायरनमेंटल इंजीनियरिंग प्रोफेसर जैसन पैट्रिक के अनुसार, डिलैमिनेशन 1930 के दशक से ही FRP कंपोजिट्स के लिए बड़ी चुनौती रहा है।

लगातार 40 दिनों तक कर सकता है कलपुर्जों की मरम्मत

यह नया मैटीरियल एक मानक है, जिसे 1,000 बार लगातार 40 दिनों तक मरम्मत या भरपाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रिसर्च Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित हुआ है।


Tags: