IMG-LOGO

रायपुर में क्रीड़ा भारती की प्रांत बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

Posted on: 2026-04-04
IMG
रायपुर में क्रीड़ा भारती की प्रांत बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

कवर्धा, 4 अप्रैल। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी प्रांत सम्मेलन को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई।

बैठक में जून माह में बिलासपुर में प्रस्तावित प्रांत सम्मेलन, कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन और सालभर चलने वाले पंचसूत्रीय कार्यक्रमों को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। साथ ही खंड स्तर तक गतिविधियों के विस्तार और “पंच परिवर्तन” विषय पर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

कवर्धा जिला इकाई की सक्रिय भागीदारी
बैठक में कवर्धा जिले से प्रांत टोली सदस्य जसविंदर बग्गा और जिला मंत्री गिरीश चंद्रवंशी शामिल हुए। इस दौरान जसविंदर बग्गा ने सुझाव दिया कि प्रस्तावित प्रांत सम्मेलन दो दिवसीय होना चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं को आपसी संवाद और विचार-विमर्श का अधिक अवसर मिल सके। उनके इस सुझाव को सभी पदाधिकारियों ने सहमति दी।

खेल संस्कृति और संगठन मजबूती पर जोर
बैठक के समापन सत्र में मध्य क्षेत्र संयोजक अनंत डी के जी ने समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन को हर जिले तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर के प्रस्तावों और वर्षभर आयोजित होने वाले कबड्डी मैचों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने क्रीड़ा केंद्रों के महत्व पर जोर देते हुए हर जिले में कम से कम 10 क्रीड़ा केंद्र शुरू करने का लक्ष्य रखा।

Tags: