रायपुर 24 नवंबर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दुर्ग जिले के रिसाली में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे वे भिलाई के सेक्टर-6 स्थित साइबर थाना का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:10 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 और भिलाई सेक्टर-2 में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दोपहर 3:35 बजे भिलाई-3 स्थित मंगल भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे रायपुर लौटेंगे। इसके बाद रात 9:35 बजे वे खालसा स्कूल परिसर में आयोजित , शोभायात्रा एवं गुरु पर्व समारोह में शामिल होंगे।