रायपुर 20 नवंबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। वे शाम 3:30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद वे शाम 7:50 बजे भारत मंडपम से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि में गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम भी जाएंगे। इसके बाद रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।