देश के पहले दलित राष्ट्रपति केआर नारायणन की जयंती 27 अक्टूबर को मनाई जाती है। 27 अक्टूबर 1920 को तत्कालीन त्रावणकोर रियासत के उझावूर गांव में जन्मे कोचेरिल रमण नारायणन ने कठिन सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा हासिल कर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। उनका जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल है।
नारायणन का बचपन अभावों में बीता, लेकिन शिक्षा के प्रति उनकी लगन ने उन्हें आगे बढ़ने की राह दिखाई। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता और विदेश सेवा के क्षेत्र में काम किया। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी के रूप में उन्होंने विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कूटनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
राजनयिक सेवा के बाद नारायणन ने राजनीति में कदम रखा। वह लोकसभा के सदस्य बने और केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली। वर्ष 1992 में उन्हें देश का उपराष्ट्रपति चुना गया। इसके पांच वर्ष बाद, 1997 में वह भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। उन्होंने 2002 तक इस पद पर कार्य किया और देश के पहले दलित राष्ट्रपति के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।
राष्ट्रपति के रूप में नारायणन ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक समानता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रपति पद को केवल औपचारिक संवैधानिक भूमिका तक सीमित न रखते हुए लोकतांत्रिक जवाबदेही और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी भूमिका निभाई।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1676 - पोलैंड और तुर्की ने वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1795 - अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1806 - फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1810 - अमेरिका ने स्पेन के पूर्व उपनिवेश पश्चिमी फ्लोरिडा को अपने अधिकार में लिया।
1905 - नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।
1910 - रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।
1920 - लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।
1924 - उज़्बेक एसएसआर सोवियत संघ में मिला।
1946 - फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली।
1947 - राजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
1958 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति स्केदर मिर्जा को अपदस्थ कर जनरल अय्यूब खां पाकिस्तान के शासक बने।
1959 - पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
1968 - मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1978 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाचेम को शांति का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
1982 - चीन ने अपनी जनसंख्या एक अरब से अधिक होने की घोषणा की।
1995 - यूक्रेन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
1997 - एडिनबर्ग (स्काटलैंड) में राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 - चीन में भूकम्प से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित।
2003 - बगदाद में बम धमाकों से 40 लोगों की मृत्यु।
2004 - चीन ने विशालकाय क्रेन का निर्माण किया।
2004 - फ्रांस के विदेश मंत्री माइकल वार्नियर दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2004 - अमेरिका में बोस्टन की पेशेवर बेसबॉल टीम द बोस्टन रेड सॉक्स ने 86 बरस में पहली बार विश्व श्रृंखला जीती।
2008 - केन्द्र सरकार ने अखबार उद्योग के पत्रकारों और ग़ैर पत्रकारों को अंतरिम राहत की अधिसूचना जारी की।
2017 - कातालूनिया की संसद ने स्पेन से आजादी संबंधी प्रस्ताव को मंजूर किया और सरकार को बर्खास्त करके नये चुनाव कराने के फैसले पर मोहर लगाई।
2021 - उच्चतम न्यायालय ने पेगासस जासूसी मामले में जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई।
2021 - भारत ने 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 - चीन ने ठोस ईंधन से चलने वाले सस्ते एवं छोटे रॉकेट कुआझोउ-1 ए से एक ऑप्टिकल सुदूर संवेदी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।
2021 - वाशिंगटन ने सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी दूरसंचार कंपनी चाइना टेलीकॉम लिमिटेड को अमेरिकी बाजार से निष्कासित किया।
जन्म
1811- आइजैक मेरिट सिंगर - सिलाई मशीन का आविष्कारक।
1904 - जतीन्द्रनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
1928 - दत्ताजी राव गायकवाड़ - भारतीय क्रिकेटर थे।
1945- लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा - ब्राजील के पैतीसवें राष्ट्रपति रहे हैं।
1950 - श्री श्रीवत्स गोस्वामी - वैष्णव विद्वान हैं। वह श्री चैतन्य प्रेम संस्थान, वृन्दावन के निदेशक हैं।
1966 - दिब्येन्दु बरुआ - भारत में शतरंज के दूसरे ग्रैंड मास्टर हैं।
1977 - कुमार संगकारा - श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज।
1984 - इरफान पठान - भारत के प्रतिभाशाली आल राउंडर क्रिकेटर हैं।
निधन
1605 - अकबर - मुगल शासक।
1907 - ब्रह्मबांधव उपाध्याय - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1942 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1947 - दीवान रंजीत राय - \'महावीर चक्र\' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1947 - ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह - \'महावीर चक्र\' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1953 - टी.एस.एस. राजन - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रमुख भारतीयों में से एक।
1974 - रामानुजम - महान भारतीय गणितज्ञ।
1977 - एस. एम. श्रीनागेश - भारतीय थल सेना के तृतीय थल सेनाध्यक्ष थे।
1982 - प्यारे लाल - गांधी जी के निजी सचिव।
1987 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1999 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
2001 - प्रदीप कुमार - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2018 - मदन लाल खुराना - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री।
2003 - बी. बी. लिंगदोह - वह मेघालय के तीन बार मुख्यमंत्री रहे।