IMG-LOGO

'क्लिनिकली डेड' घोषित हो चुके थे अमिताभ बच्चन, जानिए 42 साल बाद भी बिग बी की कलाई में नब्ज क्यों नहीं धड़कती

Posted on: 2026-10-01
IMG
'क्लिनिकली डेड' घोषित हो चुके थे अमिताभ बच्चन, जानिए 42 साल बाद भी बिग बी की कलाई में नब्ज क्यों नहीं धड़कती

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी काम के प्रति अपने जज्बे से सबको हैरान कर देते हैं. हाल ही में बिग बी ने साझा किया है कि \'कौन बनेगा करोड़पति\' (KBC) के सेट पर उन्हें घुटने में गंभीर चोट लग गई और वह गिर पड़े. खड़े होने में तकलीफ होने के बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और बैठकर ही शो की होस्टिंग पूरी की.

चोट और दर्द को मात देकर कैमरे के सामने डटे रहने का उनका यह जज्बा नया नहीं है. जब भी बिग बी की ऐसी जीवटता सामने आती है, तो 1982 का वो खौफनाक हादसा जेहन में ताजा हो जाता है, जिसने उनकी जिंदगी को खत्म होने के कगार पर ला खड़ा किया था. इसी हादसे का एक ऐसा सच है जो आज भी रोंगटे खड़े कर देता है - क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की कलाई पर आज भी पल्स (नब्ज) महसूस नहीं होती?

आखिर \'कुली\' के उस एक्शन सीन में ऐसा क्या हुआ था?

यह बात 1982 की है, जब फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान पुनीत इस्सर के साथ एक एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था. टाइमिंग बिगड़ी और एक जोरदार मुक्का सीधे बिग बी के पेट में लगा. शुरुआत में यह मामूली चोट लगी, लेकिन अंदरूनी तौर पर उनकी आंतों को भारी नुकसान पहुंचा था. जल्द ही पेट में गंभीर इन्फेक्शन फैल गया और उन्हें इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा.

जब डॉक्टरों ने बिग बी को मान लिया था \'क्लिनिकली डेड\'

हॉस्पिटल  में अमिताभ बच्चन की हालत इस कदर बिगड़ गई कि उनकी धड़कन और ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिर गए. एक वक्त ऐसा भी आया जब डॉक्टरों ने उन्हें \'क्लिनिकली डेड\' (चिकित्सकीय रूप से मृत) तक घोषित कर दिया था.

हादसे के इतने साल बाद भी बिग बी की कलाई में नब्ज क्यों नहीं धड़कती?

इतने साल बाद भी अमिताभ बच्चन की कलाई में पल्स क्यों महसूस नहीं होती? इसका खुलासा खुद बिग बी ने KBC के ही एक पुराने एपिसोड में किया था. उन्होंने बताया था कि \'कुली\' हादसे के इलाज के दौरान उनकी कलाई की धमनी (Radial Artery) को भारी नुकसान पहुंचा था. उस वक्त अस्पताल में लगातार ब्लड निकालने और कई मेडिकल प्रक्रियाओं के चलते उनकी कलाई की नब्ज हमेशा के लिए गायब हो गई. उन्होंने खुद मजाकिया अंदाज में बताया था कि अब डॉक्टर उनकी पल्स कलाई पर नहीं, बल्कि गर्दन पर चेक करते हैं.

 

Tags: