IMG-LOGO

रश्मिका-तृप्ति सब फेल, बिहार की इस छोरी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, गया जी की तान्या मिश्रा बनीं नई 'नेशनल क्रश'

Posted on: 2026-09-29
IMG
रश्मिका-तृप्ति सब फेल, बिहार की इस छोरी ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, गया जी की तान्या मिश्रा बनीं नई 'नेशनल क्रश'

बिहार के गया जी से मुंबई तक का सफर तय करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस तान्या मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. उनकी तस्वीरें और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों का ध्यान खींच रही हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें ‘नेशनल क्रश ऑफ इंडिया’ कह रहे हैं. तान्या सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं.

गया में हुआ जन्म, मगध यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था. उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई का रुख किया. फैशन शो, मैगजीन शूट और रैंप वॉक के जरिए उन्होंने मॉडलिंग में अपनी पहचान बनानी शुरू की.

फिल्मों और वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम

तान्या मिश्रा का एक्टिंग करियर भी लगातार आगे बढ़ रहा है. वह ‘गजनवी’ और ‘चेज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. फिल्म ‘चेज’ में उन्होंने सीबीआई इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. यह भूमिका उनके मॉडलिंग वाले ग्लैमरस अंदाज से अलग थी और उन्हें एक अलग तरह का किरदार निभाने का मौका मिला.

इसके अलावा तान्या वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इस सीरीज में उनके साथ जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए थे. इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्हें ओटीटी दर्शकों के बीच भी पहचान मिली। इतना ही नहीं, वह अब तक सात म्यूजिक वीडियोज में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ चुकी हैं. ‘नखरो’ और ‘तू मेरा हो जाएगा’ उनके चर्चित म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं

क्यों कहा जा रहा है ‘नेशनल क्रश’

सोशल मीडिया पर किसी एक्ट्रेस को अचानक बड़ी संख्या में लोग पसंद करने लगें और उनकी तस्वीरें या वीडियो वायरल होने लगें, तो फैंस अक्सर उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगते हैं. तान्या मिश्रा के साथ भी फिलहाल ऐसा ही देखने को मिल रहा है. उनकी बढ़ती सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी ने लोगों की दिलचस्पी उनके पुराने प्रोजेक्ट्स और निजी सफर की ओर भी बढ़ा दी है.

 

Tags: