IMG-LOGO

कब्ज़ से चाहिए राहत तो डाइट में शामिल करें शकरकंद

Posted on: 2026-09-29
IMG
कब्ज़ से चाहिए राहत तो डाइट में शामिल करें शकरकंद

अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है तो या अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करें। नैचुरल और फाइबर से भरपूर शकरकंद डाइट में शामिल करने से पाचन और पेट साफ़ होने में मदद मिलता है। हालाँकि, आप इसे कैसे बनाते और खाते हैं, इसका भी पाचन पर पड़ने वाले फ़ायदे पर असर पड़ सकता है। फ़्लोरिडा के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेल्थ कंटेंट क्रिएटर डॉ. जोसेफ़ सलहाब, ने शकरकंद बनाने का एक आसान तरीका बताया है जिससे गट हेल्थ बेहतर हो सकती है और कब्ज़ से राहत मिल सकती है।

शकरकंद कब्ज में क्यों हैं फायदेमंद

डॉक्टर जोसेफ़ सलहाब कहते हैं शकरकंद में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर भी होते हैं, जो मल को नरम करने, उसे भारी बनाने और पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते हैं। और इनमें नैचुरली मैनिटोल होता है, जो एक तरह का शुगर अल्कोहल है। यह आंतों में पानी खींच सकता है और मल को नरम करने व पेट साफ़ करने में मदद कर सकता है।

शकरकंद रेसिपी के लिए सामग्री

1 मध्यम आकार की शकरकंद, थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, स्वादानुसार काली मिर्च

गट हेल्थ के लिए शकरकंद की रेसिपी कैसे बनाएं?

पहला स्टेप: शकरकंद को आधा काट लें, उसमें थोड़ा ऑलिव ऑयल और काली मिर्च डालें, फिर कटे हुए हिस्से को नीचे की तरफ़ करके पार्चमेंट पेपर पर रखें।

दूसरा स्टेप: अब, इसे 45 मिनट तक नरम होने तक बेक करें। जब यह बेक हो जाए तो उसे 24 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अब इसे लगभग 24 घंटे बाद, दोबारा गर्म करें और फिर उसके बाद खाएं

यह तरीका क्यों है फायदेमंद

डॉक्टर जोसेफ़ सलहाब कहते हैं जब शकरकंद ठंडा होता है, तो उसका कुछ स्टार्च \'रेसिस्टेंट स्टार्च\' में बदल जाता है। वह रेसिस्टेंट स्टार्च आपकी आंतों में आगे तक पहुँचता है, जहाँ अच्छे गट बैक्टीरिया उसे खाते हैं। यह मल को भारी बनाने और पेट साफ़ होने की प्रक्रिया को नियमित करने में भी मदद कर सकता है।

Tags: