रायपुर, 23 सितंबर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज बुधवार को कृषि मंडपम में आयोजित \'नया भारत उत्सव\' में जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में 100 से अधिक कॉलेजों के 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।