Reliance Jio ने अपने
मोबाइल ग्राहकों के लिए नया डिजिटल बेनिफिट पेश किया है। कंपनी ने डिजाइन
प्लेटफॉर्म Canva के साथ
साझेदारी की है, जिसके तहत
पात्र Jio प्रीपेड यूजर्स
को Canva Pro या Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन 12 महीने तक मुफ्त मिलेगा। इस ऑफर की
वैल्यू करीब ₹4,000 तक बताई
गई है और इसे 16 सितंबर 2026 से MyJio ऐप के जरिए
एक्टिवेट किया जा सकता है।
इस ऑफर में मिलने वाला Canva सब्सक्रिप्शन ग्राहक के रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा। ₹399 वाले पात्र Jio प्रीपेड प्लान के
साथ Canva Pro का एक्सेस
दिया जा रहा है। वहीं ₹349 वाले
प्लान के साथ Canva Pro Lite उपलब्ध
होगा। इसके अलावा ₹349 से अधिक
कीमत वाले पात्र प्लान, जिनमें
प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड
डेटा मिलता है, उनके साथ
भी Canva Pro Lite का लाभ
दिया जाएगा।
यह ऑफर खासतौर पर सोशल मीडिया क्रिएटर्स, छात्रों, छोटे कारोबारियों और डिजिटल कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए
उपयोगी हो सकता है। पोस्टर, सोशल
मीडिया पोस्ट, प्रेजेंटेशन, वीडियो और दूसरे ग्राफिक्स बनाने के लिए
Canva का व्यापक
इस्तेमाल किया जाता है। MyJio से ऐसे करें क्लेम ऑफर लेने के लिए पात्र ग्राहक को अपने
स्मार्टफोन में Jio का MyJio ऐप खोलना होगा।
पात्र रिचार्ज सक्रिय होने के बाद ऐप में Canva ऑफर दिखाई देगा। वहां दिए गए विकल्प पर टैप करके सब्सक्रिप्शन
एक्टिवेट किया जा सकेगा। ऑफर 16 सितंबर 2026 से उपलब्ध है। Jio और Canva की यह साझेदारी भारत में प्रीमियम डिजाइन और AI आधारित क्रिएटिव टूल्स को ज्यादा यूजर्स
तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई