IMG-LOGO

रक्षाबंधन पर भी नहीं चला 'टॉक्सिक' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में गिरावट जारी

Posted on: 2026-08-29
IMG
रक्षाबंधन पर भी नहीं चला 'टॉक्सिक' का जादू, बॉक्स ऑफिस पर कमाई में गिरावट जारी

कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्शन-थ्रिलर फिल्म \'टॉक्सिक\' का बॉक्स ऑफिस सफर रिलीज के तीसरे दिन थोड़ा धीमा पड़ गया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की और पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे दिन कमाई घटकर 37.65 करोड़ रुपये रह गई। सैकनिल्क के मुताबिक, रक्षाबंधन की छुट्टी के बावजूद तीसरे दिन फिल्म ने करीब 26.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 165.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

शुरुआत से ही \'टॉक्सिक\' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था, लेकिन फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली से लेकर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इसके बावजूद फिल्म ने हिंदी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। शुरुआती तीन दिनों की कमाई के आधार पर \'टॉक्सिक\' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने इम्तियाज अली की \'मैं वापस आऊंगा\' और शाहिद कपूर की \'ओ रोमियो\' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर \'कॉकटेल 2\' के रिकॉर्ड पर है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी \'टॉक्सिक\' की कहानी गैंगस्टर राया (यश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पालन-पोषण उसकी बहन गंगा (नयनतारा) करती है। राया का रिश्ता रेबेका (तारा सुतारिया) से है, लेकिन उसकी जिंदगी में सर्कस आर्टिस्ट नादिया (कियारा आडवाणी) के आने के बाद कहानी नया मोड़ लेती है। राया और नादिया की प्रेम कहानी के साथ उसके बेटे \'टिकट\' से जुड़ा घटनाक्रम भी फिल्म का अहम हिस्सा है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत और सुदेव नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। \'टॉक्सिक\' का निर्माण यश और केवीएन प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है।

Tags: