भारतीय खेल इतिहास में मेजर ध्यानचंद का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी रहे ध्यानचंद ने अपने असाधारण खेल कौशल से भारत को दुनिया में गौरव दिलाया और अंतरराष्ट्रीय हॉकी में देश का दबदबा कायम किया।
29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद अपनी शानदार ड्रिब्लिंग, बेहतरीन गेंद नियंत्रण और तेज रफ्तार के लिए प्रसिद्ध थे। वह विपक्षी खिलाड़ियों से गेंद छीनकर इतनी तेजी से आगे बढ़ते थे कि उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाने लगा। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारत को 1928 के एम्स्टर्डम, 1932 के लॉस एंजिल्स और 1936 के बर्लिन ओलंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन खेलों के महत्व और खिलाड़ियों के योगदान को याद किया जाता है। साथ ही खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। उन्हें आदर के साथ दद्दा के नाम से भी बुलाया जाता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया,
1831 - ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।
1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1842 - अफीम युद्ध समाप्त।
1898 - गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।
1904 - अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
1914 - न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1947 - भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ. भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।
1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।
1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के \'एच-2 ए\' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।
2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 - कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
2003 - इराक के पवित्र शहर नजफ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।
2008 - तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2008 - झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2018 - जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरुषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।
2018 - भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।
2021 - पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार को रजत पदक जीते।
जन्म
1887 - जीवराज मेहता - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देशसेवक।
1905 - मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
1925 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
1926 - रामकृष्ण हेगड़े - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1949 - के. राधाकृष्णन - भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।
1968 - बिक्रमजीत कंवरपाल - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।
1969 - मेजर मनोज तलवार - भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।
1977 - पी. वी. मिधुन रेड्डी - आंध्र प्रदेश से वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1980 - माधव श्रीहरि अणे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
निधन
1931 - जदोनांग - एक युवा रोगमई नेता, जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।
1952 - सिस्टर यूप्रासिआ - भारतीय ईसाई महिला संत।
1956 - मलिक गुलाम मोहम्मद - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1976 - काजी नजरुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
1999 - सुधीर कुमार वालिया - भारतीय थल सेना के जांबाजों में से एक थे।
2001 - मनुभाई राजाराम पंचोली - गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे।
2007 - बनारसी दास गुप्ता - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती)।