IMG-LOGO

'वाइब' में दिखा कुणाल खेमू का नया अंदाज

Posted on: 2026-08-21
IMG
'वाइब' में दिखा कुणाल खेमू का नया अंदाज

अभिनेता और फिल्मकार कुणाल खेमू की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म \'वाइब\' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म को कुणाल खेमू ने न केवल लिखा और निर्देशित किया है, बल्कि इसमें वह मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम के दो आम युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक देश को बचाने के एक अनोखे मिशन में फंस जाते हैं।

फिल्म में कॉमेडी, रोमांच और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। कहानी में दोनों किरदार कई चुनौतियों और खतरों का सामना करते हुए अपने मिशन को पूरा करने की कोशिश करते हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है।

फिल्म में प्रीति जिंटा एक अहम भूमिका निभा रही हैं, जो दोनों युवकों को इस मिशन का हिस्सा बनाती हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव, यशपाल शर्मा और नवोदित अभिनेत्री वंशीका धीर भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। कुणाल खेमू ने चिराग निहलानी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण भी किया है। \'वाइब\' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को दोस्ती, हास्य और एक्शन का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

Tags: