IMG-LOGO

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त

Posted on: 2026-08-19
IMG
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Tags: