गरियाबंद, 18 अगस्त 2026
गरियाबंद अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद के लिए भर्ती जाएगा। जिनमें सेक्टर बारूला के अंतर्गत कौंदकेरा के आंगनबाड़ी केन्द्र कौंदकेरा 2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 20 अगस्त से 5 सितम्बर 2026 तक प्रारंभ रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।