बीजापुर, 29 जुलाई जिले के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने जा रहा है, चार दशक बाद नक्सल मुक्त वातावरण में बीजापुर आजादी का पर्व मनाएगा। इसे लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने आज स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि 15 अगस्त से पहले पूरे जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि जिले के प्रत्येक घर में सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा सके। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेने कहा कि बीजापुर में लंबे समय बाद भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाने और दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों तक अभियान को प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिये गये हैं।
बीजापुर इस बार एक ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस का गवाह बनने जा रहा है। करीब चार दशक बाद जिला नक्सलमुक्त और भयमुक्त वातावरण में आजादी का पर्व मनाएगा। इसे लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को \'हर घर तिरंगा\' अभियान को जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
बीजापुर में आगामी 15 अगस्त का उत्सव इस बार खास होने वाला है। कलेक्टर विश्वदीप ने स्वतंत्रता दिवस और \'हर घर तिरंगा\' अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले जिले के हर घर तक तिरंगा पहुंचे और हर नागरिक सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराए। इसके लिए सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि करीब 40 वर्षों बाद बीजापुर भयमुक्त और नक्सलमुक्त माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जो जिले के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाने और दूरस्थ व अंदरूनी क्षेत्रों तक \'हर घर तिरंगा\' अभियान को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।