IMG-LOGO

गरियाबंद : गरियाबंद में 23 जुलाई को होगी पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक

Posted on: 2026-07-22
IMG
गरियाबंद : गरियाबंद में 23 जुलाई को होगी पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक

आवेदन, संस्थाओं के निरीक्षण और अन्य विषयों पर होगा विचार-विमर्श

गरियाबंद, 22 जुलाई 2026

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (विनियमन और दुरुपयोग निवारण) अधिनियम 1994 के तहत गठित जिला स्तरीय पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक 23 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय गरियाबंद में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती बी. बारा करेंगी। बैठक में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, संबंधित संस्थाओं के निरीक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। विचार-विमर्श के उपरांत समिति द्वारा प्रतिवेदन तैयार कर जिला समुचित प्राधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
सलाहकार समिति में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुश वर्मा, पैथालॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार हुमने, जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमती शीतल दुबे ठाकुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति में सुश्री लता नेताम, श्री राम गुलाल सिन्हा तथा सुश्री शीला यादव शामिल हैं। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रसव पूर्व लिंग चयन की रोकथाम तथा संबंधित प्रकरणों की समीक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Tags: