डॉक्टर के अनुसार, शरीर में सूजन एक दिन में नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित होने वाली प्रक्रिया है। खराब खानपान, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान, मोटापा और कुछ पुरानी बीमारियां शरीर में लंबे समय तक सूजन बढ़ा सकती हैं। इसलिए समय रहते इन कारणों की पहचान करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। शरीर में सूजन होने से डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी डैमेज, लिवर की बीमारियां, थायराइड, एलर्जी मोटापा और जोड़ों की समस्याओं समेत कई जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
बेरीज़: डॉक्टर कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी, ब्लैकबेरी , जामुन और अनार, अमरुद, संतरा, जैसे फलों में विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मददगार माने जाते हैं। ये कलर फ्रूट्स सिर्फ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में ही नहीं बल्कि सूजन को कम करने में भी कारगर है। डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं कि जब शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है तो उस वजह से शरीर में सूजन भी बढ़ती है। इसलिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करें। इसलिए
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसो और बथुआ, ब्रोकोली, पत्तागोभी, शिमला मिर्च जैसी पत्तेदार सब्जियां, गाजर जैसी सब्जियां फाइबर, फोलेट, कैल्शियम , मैग्निशयम और प्लांट एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रोवाइड करते हैं। इसलिए अगर आपको अपने शरीर का सूजन कम करना है तो इन हरी सब्जियों को अपनी डाइट में ज़रूर साहिल करें।
दालें : डॉक्टर के अनुसार, शरीर की सूजन कम करने के लिए अपनी डाइट में दाल, चना, राजमा और लोबिया जैसी फलियों को जरूर शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पौध-आधारित प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।