IMG-LOGO

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बना दबाव

Posted on: 2026-06-04
IMG

नई दिल्ली, 04 जून। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।

पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव और फाइनेंशियल तथा टेक स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 620.72 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 50,687.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,553.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 239.93 अंक यानी 0.89 प्रतिशत टूट कर 26,853.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 50,728.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,332.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,150.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 328.23 अंक यानी 1.32 प्रतिशत लुढ़क कर 24,795.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,597.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,318 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 4,066.56 अंक के स्तर तक गिर गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 214.35 अंक यानी 3.61 प्रतिशत फिसल कर 5,726.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 410.21 अंक यानी 1.60 प्रतिशत लुढ़क कर 25,223 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 1,042.13 अंक यानी 1.52 प्रतिशत टूट कर 67,360 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,071.61 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 473.42 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,985.74 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.57 प्रतिशत टूट कर 8,751.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Tags: