31 मई । सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस फर्जी संदेश का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि इंडिया पोस्ट डाक सेवा उपहार योजना के तहत उपहार या पुरस्कार दे रहा है।
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा कि वीडियो फर्जी है और स्पष्ट किया कि इंडिया पोस्ट का किसी भी तरह के डाक सेवा उपहार प्रस्ताव, पुरस्कार योजना या लकी ड्रॉ से कोई संबंध नहीं है।
पीआईबी ने नागरिकों से संदिग्ध लिंक या वेबपेज पर क्लिक न करने का आग्रह किया और उन्हें सलाह दी कि वे कभी भी बैंक विवरण, ओटीपी या आधार नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।