IMG-LOGO

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Posted on: 2026-05-28
IMG

नई दिल्ली, 28 मई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री आवास पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।इस दौरान राज्य से जुड़े विकास कार्यों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही योजनाओं की प्रगति पर भी विचार‑विमर्श किया गया।

Tags: