आईएमडी ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Posted on:
2026-05-27
आईएमडी ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ स्थानों पर दिन के दौरान भीषण लू चलने की भी भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, कोंकण और गोवा, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। आज रात हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में गर्म रात रहने की संभावना है।
मौसम एजेंसी ने आज उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि कल असम और मेघालय में भी इसी तरह की स्थिति रहने का अनुमान है।