IMG-LOGO

दही वाला क्रिस्पी नास्ता

Posted on: 2026-05-23
IMG
दही वाला क्रिस्पी नास्ता

दही से बना क्रिस्पी और चटपटा नाश्ता (Dahi Toast) बनाने के लिए गाढ़े दही, ब्रेड, कटी हुई सब्जियां और थोड़े से मसालों की जरूरत होती है। इसे पैन या तवे पर मक्खन/घी के साथ क्रिस्पी होने तक सेंकें

दही का क्रिस्पी सैंडविच

 

सामग्री:

गाढ़ा दही 1\\3 कप

बारीक कटी सब्जियां: प्याज, टमाटर, और शिमला मिर्च (प्रत्येक लगभग 2 चम्मच)

बारीक कटी हरी मिर्च: 1

मसाले1/2 चम्मच जीरा, ½ चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, और स्वादानुसार नमक

अन्य: 1 छोटा चम्मच बेसन, ब्रेड स्लाइस, और थोड़ा मक्खन या घी

तड़के के लिए: राई (सरसों के दाने) और सफेद तिल

बनाने की विधि:

दही का पेस्ट बनाएं: एक बाउल में दही लें। इसमें जीरा, लाल मिर्च, चाट मसाला और 1 चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे

सब्जियां मिलाएं: अब इस पेस्ट में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं

तड़का लगाएं: पैन या तवे पर थोड़ा मक्खन गरम करें। इसमें राई और तिल डालें।

टोस्ट करें: ब्रेड के ऊपर दही का यह पेस्ट अच्छी तरह फैलाएं और दही वाली साइड को तवे पर रखें। ब्रेड के ऊपर की तरफ भी पेस्ट लगाएं।

कुरकुरा करें: धीमी आंच पर किनारों पर थोड़ा सा मक्खन/घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें

कुरकुरी ब्रेड और अंदर से मलाईदार दही का यह नाश्ता खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है

 

Tags: