बलौदाबाजार, 14 मई । एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरबसपुर, सुखरी एवं रंगोरा-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। आनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथि 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आनलाइन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में संपर्क कर सकते हैं।