IMG-LOGO

राज्यपाल डेका से पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने की सौजन्य भेंट

Posted on: 2026-05-14
IMG
राज्यपाल डेका से पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने की सौजन्य भेंट


रायपुर, 14 मई । राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया और श्री कटारिया ने भी डेका को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा लोकभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।

Tags: