रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि भारत को ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े सभी समझौते पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रूस यह सुनिश्चित करेगा कि बाहरी और अनुचित प्रतिस्पर्धा से दोनों देशों के समझौतों पर कोई असर न पड़े।
सर्गेई लावरोव ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भारत-रूस सहयोग की प्रमुख परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि संयंत्र की नई इकाइयों के निर्माण का काम जारी है। रूस भारत को गैस, तेल और कोयले की आपूर्ति भी जारी रखेगा।