बालोद। ताजा
मामला बालोद जिले से सामने आया है. एक पति पत्नी की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सका, फिर क्या पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली. मामला अर्जुन्दा थाना के चौरेल गाँव का है. मृतक की पहचान किलेपार (रनचिरई)
गाँव के रहने वाले 42 वर्षीय
परमानंद यादव के रूप में हुई है.
परमानंद यादव की
पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. जिसका आहत वो बर्दाश्त नहीं कर सका और फिर
आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक़,परमानंद यादव की पत्नी का किसी और अफेयर
चल रहा था.
मृतक की पत्नी ने
इस अफेयर में किसी के बारे में भी नहीं सोचा और रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए
अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. वह बॉयफ्रेंड के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) में रहने लगी
थी. परमानंद यादव लगातार पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था. वह पिछले तीन दिनों
से पत्नी को मना रहा था. पर वो नहीं मानी जिसके बाद वो उसके बॉयफ्रेंड के गांव
पंहुचा उसके घर के सामने ही फांसी लगा ली.
इस घटना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी
सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले
की जांच में जुट गयी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप
दिया है. फ़िलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की
जायेगी