रायपुर । जैनम कोचिंग एकादमी ने विमतारा हाल मे एक भावनात्मक कार्यक्रम \' मी एंड माँ \'कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह मे समाज की विभिन्न धाराओ मे योगदान देने वाली 108 मातृशक्ति समेत समाज सेवा मे सक्रिय 10 संस्थाएं भी सम्मनित हुई।
कार्यक्रम में विभा सोनी को नारी प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप मे बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा शामिल हुई। दूसरा सम्मान समारोह पारस फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया विभा सोनी को पारस उत्कर्ष सम्मान से नवाजा गया।